जेसीबी से टकराकर बाइक सवार दो घायल
दुमका|दुमका भागलपुर मुख्य पथ पर शुक्रवार अशोका प्लांट के सामने जेसीबी से टकराकर बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। दोनों प्लांट में ही काम करते हैं। साथियों की मदद से दोनों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जामा के बारापलासी के कोयपहाड़ी गांव का प्रभु देव हेम्ब्रम और सुमन हांसदा गांव के एक युवक की नई बाइक लेकर गुटखा खाने के लिए वैसा चैक आए। वहां से बारापलासी की ओर जा रहे थे। प्लांट के सामने बाइक जेसीबी से टकरा गई।