पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Dhanbad
  • वनांचल बैंक डकैती में तीन युवक पुलिस हिरासत में

वनांचल बैंक डकैती में तीन युवक पुलिस हिरासत में

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर के 10 किलोमीटर दूर महारो स्थित वनांचल ग्रामीण बैंक में गुरुवार को दिनदहाड़े 10.16 लाख की डकैती मामले में पुलिस ने तीन युवकों को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया है। शुक्रवार की रात पुलिस ने छापेमारी की गई। जामा पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही है। दो डीएसपी के नेतृत्व में पांच सदस्यीय टीम डकैतों की तलाश में कार्रवाई कर रही है। एसपी किशोर कौशल ने डकैती के खुलासे के लिए पुलिस उपाधीक्षक श्रीराम समद, रौशन गुडि़या के नेतृत्व में मुफ्फसिल थानेदार केके सिंह, जामा के संजय मालवीय व सदर के पुलिस निरीक्षक रामपूजन सिंह की एक टीम का गठन किया है। टीम के सदस्यों ने गुरुवार की रात जामा के पूर्णिया, मुफ्फसिल के दुम गांव में छापेमारी की। पुलिस ने तीन संदिग्ध को सीसीटीवी फुटेज में दिखी तस्वीर के आधार पर उठाया है। तीनों से लगातार पूछताछ की जा रही है। अभी तक पुलिस को पूछताछ में अहम सुराग हाथ नहीं लगा है। जामा थानेदार संजय मालवीय की माने तो संदिग्ध युवकों से पूछताछ चल रही है। पुलिस बैंक डकैती के खुलासे के लिए तकनीकी टीम का सहयोग ले रही है। टीम के सदस्य बैंक मैनेजर के लूटे गए मोबाइल के आधार पर कड़ी से कड़ी जोड़कर आगे बढ़ रही है। मोबाइल का लोकेशन भी दुमका का बता रहा है। इससे यह प्रतीत होता है कि वारदात को बाहरी की बजाय दुमका के ही डकैतों ने अंजाम दिया है। पुलिस पूरे मामले का खुलासा कर देगी।

खबरें और भी हैं...