निकाय चुनाव के लिए हुआ तीसरा रेंडमाइजेशन
दुमका|दुमका एवं बासुकीनाथ नगर निकाय चुनाव के सामान्य प्रेक्षकों की उपस्थिति में 16 अप्रैल को दुमका एवं बासुकीनाथ नगर निकाय में होने वाले मतदान हेतु दुमका स्थित राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र में मतदानकर्मियों का पार्टीवाइज तीसरा रेंडमाइजेशन किया गया। इस प्रकार यह तय हो गया कि किस मतदान केंद्र पर किन-किन मतदानकर्मियों को अपनी टीम के साथ मतदान कार्य संपन्न करना है। इन सभी मतदानकर्मियों को 15 अप्रैल को इंडोर स्टेडियम दुमका में मतदान हेतु आवश्यक इवीएम, प्रपत्र तथा अन्य सामग्री प्रदान की जायेगी। इस अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मुकेश कुमार, उप विकास आयुक्त शशि रंजन, एवं बासुकीनाथ नगर निकाय के सामान्य प्रेक्षक अवध नारायण प्रसाद तथा विद्यानंद शर्मा पंकज, अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार, कार्मिक कोषांग के वरीय एवं प्रभारी पदाधिकारी, विभिन्न पदों के निर्वाची पदाधिकारी आदि मौजूद थे।