पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Dhanbad
  • दुमका रामपुरहाट यात्री ट्रेन पांच दिनों तक नहीं चलेगी

दुमका-रामपुरहाट यात्री ट्रेन पांच दिनों तक नहीं चलेगी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दुमका से रामपुरहाट आने जाने वाले यात्री अगले पांच दिन तक यात्री ट्रेन से सफर नहीं कर सकेंगे। तारापीठ और रामपुरहाट स्टेशन के बीच बिछने वाली तीसरी लाइन के काम के कारण 16 और 19 से लेकर 22 तक ट्रेन का परिचालन ठप रहेगा। करीब पांच हजार से अधिक यात्रियों को अगले पांच दिन बस से यात्रा करनी पड़ेगी। दुमका और रामपुरहाट के बीच दो फेरा लगाने वाली पैसेंजर ट्रेन से करीब पांच सौ यात्री रोज आना जाना करते हैं। दुमका स्टेशन पर यह ट्रेन दोपहर 1.10 बजे आती है और फिर 2.50 बजे दुमका से रामपुरहाट के लिए खुलती है। बड़ी संख्या में बंगाल जाने वाले यात्री इसी ट्रेन से जाते हैं। बस की तुलना में ट्रेन डेढ़ घंटे में सफर तय कर लेती है। अब तारापीठ से लेकर रामपुरहाट के बीच तीसरी लाइन के लिए नन इंटर लॉक कार्य होना है। इसके लिए पांच दिन का चयन किया गया है। इन पांच दिन में रेलवे प्रशासन युद्ध स्तर पर काम करते तीसरी लाइन बिछा कर परिचालन शुरू कराने का प्रयास करेगा। इस कार्य को देखते हुए पांच दिन तक ट्रेन का परिचालन बंद रहेगा। दुमका बस स्टैंड से रामपुरहाट जाने के लिए शाम पांच बजे तक करीब पांच गाडिय़ां चलती हैं। शाम को बंगाल जाने वाले बस का सफर करते हैं और अगले दिन खरीददारी करने के बाद दोपहर को आने वाली ट्रेन से लौटते हैं। ट्रेन की वजह से बसों में सफर करने वाले लोगों की संख्या काफी कम हो गई थी। लेकिन अब पांच दिन बसों में जमकर भीड़ होगी। निजी वाहन के अलावा कोई दूसरा साधन नहीं है।

खबरें और भी हैं...