पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Dhanbad
  • मतदान में पुलिस पर धांधली का आरोप लगा किया हंगामा

मतदान में पुलिस पर धांधली का आरोप लगा किया हंगामा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुलिस पर मतदाताओं को प्रभावित करने का आरोप लगाते हुए सोमवार को भाजपा समर्थकों ने अग्रसेन भवन में बने दो बूथों पर जमकर हंगामा किया। बूथ का चुनाव रद्द कराने की मांग की। सूचना मिलने के बाद पुलिस, जोनल पदाधिकारी व चुनाव प्रेक्षक मौके पर पहुंचे और समर्थकों को वहां से हटाकर मामले को शांत कराया।वार्ड नंबर 16 के लिए बने भवन में करीब पौने एक बजे भाजपा प्रत्याशी अमिता रक्षित के समर्थक वहां पहुंचे और हंगामा करने लगे। उनके अभिकर्ता का कहना था कि पुलिस उन्हें अंदर जाने से रोक रही है। मतदाताओं को प्रभावित किया जा रहा है। भवन का कार्यालय खोलकर काम कराया जा रहा है। भीड़ को पुलिस रोक नहीं रही है। भाजपा समर्थकों ने बूथ पर धांधली का आरोप लगाते हुए चुनाव रद्द कराने की मांग की। सूचना पाकर चुनाव प्रेक्षक मौके पर पहुंचे और दोनों बूथों के पीठासीन पदाधिकारी को लोगों को एकत्रित नहीं होने का निर्देश दिया। उन्होंने श्वेता झा और अमिता रक्षित के समर्थकों को 100 मीटर दूर रहने की हिदायत दी। हंगामा की खबर मिलने पर अमिता रक्षित, मिक्की झा, कांग्रेस की अरबी खातून, उपाध्यक्ष प्रत्याशी विनोद कुमार लाल, अभिषेक चौरसिया के अलावा डीएसपी अशोक सिंह भी मौके पर पहुंचे।

खबरें और भी हैं...