पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

हत्या के आरोपी पिता व पुत्र पर चाकू से हमला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अस्पताल में भर्ती घायल पिता व पुत्र।

भास्कर न्यूज|दुमका

दुमका शहर के श्रीरामपाड़ा मोहल्ला में वर्ष 2013 में संजय वर्मा के पुत्र की हुई हत्या मामले के मुदालय मून खान एवं उसके पिता मुस्ताक खान पर गांधी मैदान के समीप उस्तरा व धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया गया। जिसमें दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी हालत में इन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टाउन थाना के थानेदार देवव्रत पोद्दार ने बताया कि वर्ष 2013 में संजय वर्मा के पुत्र की हत्या मामले में भागलपुर के भीखनपुर निवासी मून खान मुदालय है।

बुधवार को दुमका कोर्ट में तारीख पर हाजिर होने के लिए अपने पिता मुस्ताक खान के साथ दुमका बाइक से आए थे। कोर्ट से लौटने के क्रम में गांधी मैदान के समीप ब्लू रंग की पल्सर बाइक पर सवार अपराधियों ने पहले मून की मोटरसाइकिल में ठोकर मारी, फिर अपराधियों ने इन पर उस्तरा और धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमलावर आठ से 10 की संख्या में थे। मून का आरोप है कि उन पर हमला संजय वर्मा ने ही कराया है। बहरहाल, घटना के बाद पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। खबर भेजे जाने तक पुलिस इस मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।

मिठाई का पैसा मांगने पर दुकानदार को चाकू घोंपा

दुमका। शहर के शिवपहाड़ में मंगलवार की रात मिठाई खरीदने के बाद पैसा मांगना दुकानदार प्रकाश साह को भारी पड़ गया। मोचीपाड़ा के एक युवक ने उसे चाकू मारकर घायल कर दिया। दुकानदार का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार गोड्डा के भदराय गांव का रहने वाला प्रकाश साह शिवपहाड़ निवासी सुखदेर साह की मिठाई दुकान में काम करता है। शाम को मोचीपाड़ा का राहुल दास अपने एक साथी के साथ दुकान पर आया। उसने 150 रुपए की मिठाई खरीदी। दुकानदार ने जब पैसा देने को कहा तो कहा कि उधार कर लो, बाद में दे देंगे। दुकानदार के दबाव देने पर राहुल ने पेट में चाकू घोंप दिया और फरार हो गया।

खबरें और भी हैं...