पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

5 मई तक हर हाल में गांव को करें ओडीएफ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
14 अप्रैल से 5 मई तक केन्द्र सरकार द्वारा चलाये जा रहे ग्राम स्वराज अभियान कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय स्वच्छता पर्व के अवसर पर केन्द्र सरकार के रक्षा उत्पादन मंत्रालय के निदेशक सुरेश चंद्रा राजीव तथा अवर सचिव वीरतुस कुजूर ने जामा प्रखंड स्थित आसनजोर ग्राम में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि गांधी जी के ग्रामस्वराज्य के सपनों को साकार करने के लिए केन्द्र सरकार ने कई योजनाएं चल रही है।

उन्होंने ग्रामीणों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए केन्द्र सरकार द्वारा चलायी जा रही सात महत्वाकांक्षी योजनाएं यथा उज्जवला योजना, सौभाग्य योजना, उजाला योजना, प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, मिशन इन्द्रधनुष आदि योजनाओं से कैसे लाभ उठाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि केन्द्र सरकार के द्वारा दुमका के आसनजोर ग्राम को ग्राम स्वराज अभियान के लिए चयनित किया गया है। फिलहाल यह योजना देष के 17000 गांवों में विशेष रूप से चलाया जा रहा है। केन्द्र सरकार का लक्ष्य है कि चयनित गांवों में इन योजनाओं का शत प्रतिशत क्रियान्वयन सुनिश्चित हो। इस मौके पर उप विकास आयुक्त शशिरंजन ने ग्राम स्वराज अभियान के तहत सरकार द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने खुले में शौच के कारण उत्पन्न होने वाले बीमारियों के बारे में लोगों को जानकारी दी। कहा कि खुले में शौच करने से ना सिर्फ अनेक बीमारियों का प्रसार होता है बल्कि यह व्यक्ति की गरिमा को भी ठेस पहुंचाती है। सरकार प्रत्येक लोगों को शौचालय निर्माण हेतु 12 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान करती है। इस राशि का उपयोग कर आम जन अपने हिसाब से बेहतर शौचालय का निर्माण कर सकते हैं। उप विकास आयुक्त ने आम लोगों में सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के प्रति ज्यादा से ज्यादा सूचनाएं उपलब्ध कराने पर बल दिया। लोगों ने स्वच्छता के लिए प्रतिज्ञा ली तथा कई जगह स्वच्छता सभा का आयोजन कर रैलियां भी निकाली गई। स्कूलों में हैंड वाश कार्यक्रम चलाया गया तथा बच्चों में स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में शामिल लोग।

खबरें और भी हैं...