गैस सिलेंडर फटने से दो मजदूर झुलसे
दुमका|दुमका जिले के जरमुंडी थाना अंतर्गत पुतलीडाबर गांव में गैस सिलेंडर फटने से दो व्यक्ति बुरी तरह झुलस गए। गंभीर रूप से झुलसे दोनों का नाम फोदार राय (50) एवं श्रीकांत सिंह (46) है। दोनों गंभीर घायलों को ग्रामीणों की सहायता से सीएचसी जरमुंडी लाया गया। जहां उनकी प्राथमिक चिकित्सा के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। दोनों को विधायक बादल की सहायता से एंबुलेंस से पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर ले जाया गया है। उज्ज्वला योजना के तहत मिली गैस सिलेंडर से फोदार ने खुद ही खाना बनाने लगा। सिलिंडर का रेगुलेटर जाम था, जिससे गैस का रिसाव हो रहा था। खाना बनाने के क्रम में रेगुलेटर में आग लग गई। आग लगने से फोदार ने सिलेंडर में पैर से ठोकर मारकर घर से बाहर निकाल दिया, इसी दौरान जोरदार आवाज के साथ सिलेंडर में विस्फोट हो गया। जिससे दोनों झुलस गए। आनन-फानन में दोनों घायलों को सीएचसी लाया गया। बेहतर इलाज के लिए दुर्गापर भेजा गया।