दुमका|अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद दुमका की बैठक स्थानीय जिला कार्यालय में संपन्न हुई। जिसमें मुख्य रुप से प्रदेश अभ्यास वर्ष आगामी 14 जून से 16 जून के बारे में चर्चा की गई। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए व्यवस्था समिति गठित की गई, जिसमें व्यवस्था प्रमुख सौरभ संथालिया एवं सह- व्यवस्था प्रमुख मनीष रंजन को बनाया गया। इस प्रांतीय अभ्यास वर्ग में पूरे झारखंड प्रांत से 400 छात्र-छात्राएं एवं प्राध्यापक कार्यकर्ता शामिल होंगे। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए 15 अलग-अलग विभाग बनाए गए हैं। बैठक में राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य सह जिला संगठन मंत्री डॉक्टर संजीव कुमार त्रिपाठी, सुजाता सुमन, अमन, राज करण कुमार, नितेश कुमार, ऋषभ सिंह, अभिजीत कुमार, श्रद्धा प्रियदर्शनी, ऋतिषा भगत, विक्की कुमार, आसित दास, कौशल सिंह, लखीराम मंडल, राज, विक्रम, उपेन्द्र, प्रह्लाद, विक्रम, विकास ठाकुर समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।