दुमका|जिले के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के दरबार गांव की रहने वाली 15 वर्षीया किशोरी सावित्री सोरेन ने शनिवार रात को घर मे फंदा लगाकर जान दे दी। रविवार को पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। किशोरी मानसिक रूप से परेशान बतायी जाती है। बताया जाता है कि रात को घर के सभी सदस्य खाना खाने के बाद सोने चले गए। किशोरी भी अपने कमरे में चली गई। देर रात को पिता कर्नल सोरेन ने बेटी के शव को फंदे से झूलते हुए पाया। रात को ही पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। सुबह पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और छानबीन की। इस क्रम में कुछ ऐसा नहीं मिला जिससे हत्या की वजह कोई दूसरी सामने आए। पिता का कहना था कि बेटी की मानसिक हालत ठीक नहीं रहती थी। अजीब तरह की हरकत किया करती थी। थाना प्रभारी मनोज ठाकुर का कहना है कि मानसिक बीमारी की वजह से किशोरी ने जान दे दी।