पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

दृष्टिबाधित दिव्यांग को मंत्री लुईस ने की मदद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दुमका|राज्य की समाज कल्याण मंत्री डॉ. लुईस मरांडी सरकार का सबका साथ सबका विकास के ध्येय के साथ काम करती दिख रही है। रविवार को दुमका जिले के बन्दरजोरी पंचायत के एक दृष्टिबाधित दिव्यांग को स्वावलंबी व आत्मसम्मान के साथ जीने के लिए मशरूम के व्यवसाय के लिए प्रेरित किया और उसे इसके लिए आर्थिक सहायता राशि मुहैया करायी। मंत्री ने अपने आवास में दृष्टिबाधित युवक को स्वरोजगार के लिए हर संभव मदद का भरोसा दिया ताकि वह भी समाज के मुख्यधारा से जुड़कर आत्मसम्मान के साथ जी सके। मंत्री डाॅ. लुईस जिले के दिव्यागों को केन्द्र व राज्य सरकार से मिलने वाली योजनाओं को शतप्रतिशत धरातल पर उतारने को लेकर प्रतिबद्व रहती है।

खबरें और भी हैं...