पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ग्राम प्रधानों को उनके अधिकारों की दी जानकारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दुमका | इंडोर स्टेडियम में ग्राम प्रधान/मांझी संगठन का विशेष प्रशिक्षण प्रमंडलीय कार्यक्रम रविवार को हुआ। अध्यक्ष भीम प्रसाद मंडल की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार उपस्थित थे। उपस्थित ग्राम प्रधानों को मुख्य अतिथि अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार द्वारा ग्राम प्रधानों के अधिकार एवं कर्तव्य की जानकारी का मार्गदर्शन किया। जिसमें सभी ग्राम प्रधान को बताया गया कि आप सभी ग्राम प्रधान अपने अधिकार एवं कर्तव्य की जानकारी रखें एवं आपको जारी किए गए प्रधानी पट्टा में आपके अधिकार एवं कर्तव्य के विषय विस्तृत विवरण है जिसका आप अवलोकन करें। उपस्थित ग्राम प्रधानों को यह भी बताया कि केवल लगान वसूली ही नहीं पट्टा के अनुसार पूर्ण ग्राम अधिकार एवं कर्तव्य की अहम कड़ी ग्राम प्रधान हैं। बैठक मे काफी संख्या में ग्राम प्रधान उपस्थित थे। भीम सोरेन, रूसोराम बास्की, इंग्लिश लाल मरांडी, मुकेश मिश्र, अजित मिश्र, मुन्नीलाल तांती, हजारी प्रसाद राय, मीरू हांसदा, देवी हांसदा, मुंशी, धनंजय आदि थे।

खबरें और भी हैं...