पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Dhanbad
  • भागलपुर से फरार दो प्रेमी युगल बासुकीनाथ से धराए

भागलपुर से फरार दो प्रेमी युगल बासुकीनाथ से धराए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दुमका| बिहार के भागलपुर के मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत काजीचक से भागे दो प्रेमी युगलों को बासुकीनाथ की पुलिस ने बरामद कर लिया है। भागलपुर पुलिस ने जरमुंडी थाना के सहयोग से शनिवार की रात बासुकीनाथ स्थित एक धर्मशाला से छापेमारी कर धर दबोचा। दोनों युवकों ने युवतियों से शादी की बात स्वीकार की है। पुलिस हिरासत में ली गई दोनों युवतियों के परिजन ने आठ अप्रैल को भागलपुर के मोजाहिदपुर थाना में अपहरण कर मामला दर्ज कराया था। बताया जा रहा है पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एवं मोबाइल के लोकेशन के आधार पर यह कार्रवाई की। पुलिस गिरफ्त में आए युवक का नाम सूरज साह व सोनू साह ग्राम काजीचक थाना मोजाहिदपुर के रहने वाले हैं। जबकि दोनों युवतियां मुस्लिम समुदाय की हैं।

खबरें और भी हैं...