चुनाव को लेकर वाहनों की हुई जांच
जामताड़ा|नगर निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर जामताड़ा पुलिस द्वारा दुमका रोड में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। वाहन जांच का नेतृत्व एएसआई सिद्धनाथ सिंह ने किया। उन्होंने बताया कि कुल 48 दो पहिया वाहनों की कागजात की जांच की गई। सही कागजात पाए जाने पर छोड़ दिया गया। जांच अभियान के दौरान वाहनों की डिक्की की भी जांच की गई।