पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

वैन लूटकांड का आरोपी भागलपुर से गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिले के हंसडीहा-भागलपुर हाईवे पर हंसडीहा थाना क्षेत्र के महादेवगढ़ के पास नवंबर में मिर्ची लदा पिकअप वैन लूटकांड में फरार दिलीप रविदास को हंसडीहा पुलिस ने मंगलवार को भागलपुर जिले के जगदीशपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है। हंसडीहा थाना प्रभारी शैलेंद्र पांडेय ने गुप्त जानकारी के आधार पर दिलीप को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। पिछले साल 11 नवंबर की रात हाईवे पर करीब दर्जन भर अपराधियों ने हथियार के बल पर मिर्ची लदे पिकअप वैन को लूट लिया था। इस मामले में हंसडीहा थाना प्रभारी खुफिया जानकारी व मोबाइल ट्रैकिंग के आधार पर कांड में शामिल आठ अपराधियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुके थे। जबकि एक अपराधी साहेबगंज पुलिस के हत्थे चढ़ने के बाद जेल में है। दिलीप के गिरफ्तार हो जाने के बाद अब भागलपुर जिले का अपराधी नीरज यादव ही पुलिस की पकड़ से बाहर है। थाना प्रभारी ने बताया कि नीरज की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित जगहों पर लगातार दबिश दे रही है।

जल्द ही वह भी पकड़ में आ जाएगा। थाना प्रभारी ने बताया कि दिलीप रविदास के अपराध का पुराना इतिहास रहा है। उसके खिलाफ भागलपुर कोतवाली थाना में एवं भागलपुर जिले के मधुसूदनपुर थाना में भी वह नामजद है।

खबरें और भी हैं...