पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Dhanbad
  • एसकेएमयू कुलपति ने की प्राचार्यों के साथ की बैठक

एसकेएमयू कुलपति ने की प्राचार्यों के साथ की बैठक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दुमका|सिदो कान्हो मुर्मू विश्वविद्यालय के कुलपति ने महाविद्यालय प्राचार्यों के साथ बैठक की। प्रत्येक महाविद्यालय के प्राचार्य को मास्टर रुटीन बनाकर भेजने को कहा। समय पर सिलोस पूरा करने के लिए कार्यावधि बढ़ाने की बात कही। छात्र-छात्राओं की 75 फीसदी उपस्थिति सुनिश्चित कराने के साथ ही अगले सत्र से शैक्षिक व्यवस्था बदलने की सलाह दी है। कॉलेजों में वित्तीय प्रबंधन को सुधारते हुए समृद्ध बनाने का कहा। महाविद्यालयों के पुस्तकालयों को ठीक करने, छात्र-छात्राओं को पूर्व की भांति ही सप्ताह में एक दिन पुस्तकालय में जाने का निर्देश दिया।

कॉलजों के विकास के लिए मॉडल तैयार कर भेजने को कहा है और विकास कार्यों के लिए डेली प्रोगेस रिपोर्ट (डीपीआर) मांगा गया। कॉलेजों के प्रत्येक कक्षा में समय, शिक्षक का नाम और मोबाइल नंबर की सूची विश्वविद्यालय प्रशासन को उपलध कराने को कहा है। प्रत्येक शिक्षक को एक सामाजिक का काम करना होगा। विश्वविद्यालय के विषय विशेषज्ञ रिपोर्ट तैयार करेगा। जिसे वेबसाइट पर उपलध कराया जाएगा।

खबरें और भी हैं...