पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Dhanbad
  • हनुमान प्रसाद बने सिदो कान्हो विवि के प्रोवीसी

हनुमान प्रसाद बने सिदो कान्हो विवि के प्रोवीसी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची | राज्यपाल सह कुलाधिपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को दो कुलपति (वीसी) और तीन प्रति कुलपति (प्रो वीसी) की नियुक्ति की है। रांची विवि के प्रोफेसर अंजनी कुमार श्रीवास्तव को बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विवि का कुलपति व रांची विवि के ही अनिल कुमार महतो को बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विवि का प्रति कुलपति बनाया गया है।

इसके साथ ही रांची विवि के हनुमान प्रसाद शर्मा को सिदो कान्हो विश्वविद्यालय दुमका का प्रति कुलपति बनाया गया है। मारवाड़ी काॅलेज भागलपुर में कार्यरत प्रोफेसर डॉ पवन कुमार पोद्दार को नीलांबर पीतांबर विश्वविद्यालय मेदिनीनगर का प्रति कुलपति बनाया गया है।

खबरें और भी हैं...