कोयला लदा डंपर दुर्घटनाग्रस्त, लगा जाम
जामताड़ा|चितरा से जामताड़ा आ रही बीपीआई 6252 नंबर की डंपर शुक्रवार काे दुमका में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना सुबह 10.30 बजे के लगभग घटित हुआ है। इस दुर्घटना में चालक और सह चालक को किसी प्रकार की क्षति नहीं हुई है। दुर्घटना आईटीआई के समक्ष घटित हुआ है। इस दुर्घटना के बाद काफी संख्या में आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन को जब्त किया।