दुमका|नगर थाना की पुलिस ने रविवार की देर रात एक किलोमीटर पीछा करने के बाद बाइक चोरी के आरोपी श्रीरामपाड़ा निवासी विपिन शर्मा को धर दबोचा। उसकी निशानदेही पर राखाबनी के अनूप मंडल को भी गिरफ्तार किया। उसके पास से चोरी की बाइक भी बरामद हुई। 18 मई को शिवपहाड़ा निवासी चंदन शर्मा सिंह की बाइक चोरी हो गई। रात को थाने में सूचना दी लेकिन रविवार को उसने पूर्ण विवरण के साथ लिखित आवेदन दिया। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस बाइक की बरामदगी में जुट गई। देर रात को नगर के पुलिस निरीक्षक देवव्रत पोद्दार गश्ती पर निकले। सदर अस्पताल के समीप पहले से रंगदारी और मारपीट में जेल जा चुके विपिन को बाइक पर देखकर रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगा। करीब एक किलोमीटर पीछा करने के बाद पुलिस ने उसे पोखरा चैक के समीप धर दबोचा।