दुमका|पुत्र के साथ हर दिन होते लड़ाई-झगड़े से परेशान पिता ने सोमवार को अपने ही घर में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना जिले के रानेश्वर थाना क्षेत्र की है। बताया जाता है कि 70 वर्षीय अनुज साह अहले सुबह घर के एक कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। दोपहर बाद शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजन के हवाले कर दिया। इस मामले में पुलिस ने यूडी केस दर्ज किया है। बताया जाता है कि अनुज एक बेटे का पिता था। कुछ साल पहले उसने बड़ी उम्मीद से बेटे की शादी कराई। कुछ दिन से किसी न किसी बात पर पिता और पुत्र उलझते रहते थे। आए दिन कहासुनी होती रहती थी। सोमवार की सुबह भी दोनों के बीच खासी बहस हुई। रोज की किचकिच से परेशान पिता ने खुद को कमरे में बंद किया और पंखे के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना मिलने के बाद रानीश्वर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। थाना प्रभारी फागो होरो ने बताया कि बेटे से परेशान होने के बाद पिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। बेटे के बयान पर ही यूडी केस दर्ज किया गया है।