पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जिला को मिला धान, मूंग, उरद, बादाम का बीज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दुमका| खरीफ मौसम में किसानों को बीज की कोई कमी नहीं हो इसके लिए विभाग द्वारा तैयारी आरंभ कर दिया गया है। इसी माह मई में जिला को खरीफ मौसम का बीज प्राप्त होने की उम्मीद है। जिले के लैम्पस के लिए धान 150 क्विंटल आवंटित किया गया है। किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान पर बीज दिया जाएगा। जिले के कोई भी किसान विभाग के लैम्पस से 50 प्रतिशत अनुदान पर धान बीज प्राप्त कर सकेंगे। उरद के लिए 30 क्विंटल बीज आवंटित किया गया है। मूंग बीज जिला को 10 क्विंटल आवंटित किया गया है। वहीं जिला कृषि कार्यालय को आवंटित बीज शत प्रतिशत अनुदान पर बीज का डेमोस्ट्रेशन किसान के खेतों में करना है। जिला कृषि कार्यालय को एलोटेड बीज बादम 7 क्विंटल, बादाम बीज जिला को प्राप्त हो चुका है। वहीं तील 2.10 क्विंटल, उरद 8 क्विंटल, मूंग 4.50 क्विंटल एलोट किया गया है।

खबरें और भी हैं...