प्रेमी संग मिल पति की कर दी हत्या
प्रखंड के सुसनियां पंचायत अंतर्गत दौंदिया गांव में मंगलवार की रात गांव के 45 वर्षीय परमेसल टुडू की हत्या उसकी प|ी पानवती हेम्ब्रम तथा उसके प्रेमी ईश्वर मुर्मू ने मिलकर कर दी है। बुधवार को सूचना मिलने पर रामगढ़ थाना पुलिस दौंदिया गांव पहुंची तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेज दिया है। मृतक की प|ी पानवती हेम्ब्रम तथा उसके प्रेमी ईश्वर मुर्मू को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार सोमवार की शाम परमेसल टुडू अपने प|ी पानवती हेम्ब्रम के साथ उसके प्रेमी ईश्वर मुर्मू के घर दुमका प्रखंड अंतर्गत बड़ई गांव गया हुआ था। वहां से तीनों रात को घर लौटे। परमेसल तथा ईश्वर ने काफी शराब पी रखी थी। सूत्रों पर भरोसा करें तो परमेसल को रात में उसकी प|ी जख्मी हालत में घर लेकर आई थी। उस वक्त परमेसल सही ढंग से बोल नहीं पा रहा था। रात में ही परमेसल की मौत हो गई। इस बात को परमेसल की प|ी तथा उसके प्रेमी ने रात में छुपाकर रखा। बताया जाता है कि मंगलवार की सुबह लगभग 10 बजे उनके गोतिया को परमेसल के मरने की भनक लगी। इसकी जानकारी अन्य ग्रामीणों को भी हुई। जब ग्रामीणों ने परमेसल के मरने का कारण पूछा तो उसकी प|ी तथा प्रेमी कोई सटीक जबाव नहीं दे पाए। मंगलवार की रात तक शव उनके घर में ही पड़ा रहा। मंगलवार की रात में सभी गोतिया शव के पास मौजूद थे लेकिन परमेसल की प|ी तथा प्रेमी आराम से सोये हुए थे। लिहाजा ग्रामीणों को परमेसल की हत्या होने का शक हुआ।
साजिश के तहत हत्या का मामला दर्ज हुआ
बुधवार की सुबह ग्रामीणों ने इसकी सूचना संबंधित चौकीदार को दी। चौकीदार ने इसकी सूचना रामगढ़ थाना प्रभारी संजय कुमार को दी। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बुधवार की सुबह गांव पहुंचकर शव को कब्जे में लिया तथा प|ी एवं प्रेमी को गिरफ्तार कर थाना ले आए। उन्हें बुधवार को ही जेल भेज दिया गया। पुलिस ने मृतक के भतीजा के बयान पर दोनों के खिलाफ साजिश के तहत हत्या करने का मामला दर्ज किया है। बुधवार को मृतक के घर के बाहर काफी संख्या में महिलाएं मौजूद थीं। ग्रामीणों के अनुसार मृतक परमेसल टुडू जब मिजोरम रोजगार करने गया था उसी समय उसकी प|ी का संपर्क बड़ई गांव के ईश्वर मुर्मू से हो गया। पति की गैर मौजूदगी में ईश्वर उसके घर आकर रहने लगा। पानवती तथा ईश्वर के बीच संबंध स्थापित हो गया। इसके बाद पानवती को पति नागवार लगने लगा तथा सोमवार को साजिश के तहत पति की हत्या कर दी। मृतक का 10 वर्ष का एक बेटा है तथा 22 वर्ष की एक बेटी है। बेटी की शादी हो चुकी है।