पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Dhanbad
  • बिजली समस्या को ले मंत्री अधीक्षण अभियंता से मिलीं

बिजली समस्या को ले मंत्री अधीक्षण अभियंता से मिलीं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दुमका|बुधवार को कल्याण मंत्री डॉ. लुईस मरांडी द्वारा बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता एवं उनकी पूरी टीम के साथ निर्वाध बिद्युत आपूर्ति के लिए बैठक की। बैठक में विशेष रूप से शहर एवं आसपास के इलाको में मेंटेनेंस में आ रही परेशानी को शीघ्र दूर करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जब सब स्टेशन को पावर ग्रिड से पर्याप्त बिजली मिल रही है तो फिर जनता को परेशानी क्यों झेलनी पड़ रही है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया की छोटी-मोटी समस्याओं के लिए जनता को घंटों झेलना पड़े यह कतई सही नहीं है, उन्होंने पदाधिकारियों से मैन पावर बढ़ाने एवं लोकल ब्रेक डाउन को कम करने पर बल दिया। साथ ही नई सड़कों पर ससमय विद्युतीकरण का काम पूरा कराने का निर्देश दिया। उन्होंने सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि लोगों को 24 घंटा बिजली हर हाल में में मिलनी चाहिए। इसके लिए विभाग को जो भी सुधार करने की जरूरत है।

खबरें और भी हैं...