पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Dhanbad
  • अभिभावकों से एसकेएमयू शिक्षक ने किया सीधा संवाद

अभिभावकों से एसकेएमयू शिक्षक ने किया सीधा संवाद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इस प्रकार के प्रयास से उद्योगपतियों की समस्याओं का समाधान भी जल्द होगा

भास्कर न्यूज|दुमका

सिदो-कान्हो मुर्मू विश्वविद्यालय के कांफ्रेंस हॉल में शनिवार को राजनीति विज्ञान विभाग के छात्रों के अभिभावकों के साथ विभाग के शिक्षकों ने सीधा संवाद स्थापित किया। विभाग के करीब 150 छात्रों के अभिवावक इस मिलन समारोह में उपस्थित हुए। कार्यक्रम के प्रारंभ में डॉक्टर संजीव कुमार सिन्हा ने आए हुए अभिभावकों का स्वागत किया एवं इस कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। डॉक्टर विजय कुमार ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को नियमित रूप से क्लास में आने के लिए प्रेरित करें. डॉक्टर जैनेंद्र यादव ने कहा कि हम लोग अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रहे हैं कि हमारे छात्र सफल हो। अभिभावकों को भी इस काम में सहयोग करना चाहिए। डॉ. अजय सिन्हा ने अभिभावकों से अपील की कि वो अपने बच्चों को अधिक से अधिक समय कैम्पस में गुजारने के लिए प्रेरित करें।

खबरें और भी हैं...