दुमका | सितंबर 2014 में रामगढ़ से गिरफ्तार नक्सली प्रवील दा के मामले में पूर्व डीएसपी पीतांबर सिंह खैरबार ने शनिवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश कमल नयन पांडे की अदालत में गवाही दी। उनके साथ कांस्टेबल संतोष सिंह भी अदालत में हाजिर हुए। अभी चतरा में तैनात डीएसपी ने सितंबर माह में गिरिडीह के पीरटांड निवासी प्रवील दा को रामगढ़ प्रखंड के हड़वाडंगाल इलाके से गिरफ्तार किया था। उस पर पाकुड़ एसपी अमरजीत बलिहार की हत्या करने का भी आरोप है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने काठीकुंड प्रखंड के लकड़ाफेला इलाके में पाइप के अंदर छुपा कर रखी गई एक इंसास और एक रायफल छह जिंदा कारतूस के साथ बरामद की थी। डीएसपी व जमशेदपुर में तैनात एएसआई संतोष सिंह ने हथियार बरामदगी में अहम रोल अदा किया था। अदालत ने दोनों ने दर्ज हुई प्राथमिकी में लिखी सारी बातों को सही ठहराया।