दुमका | उधार सामान देने को लेकर हुए विवाद में शुक्रवार की रात शरारती तत्वों ने राखाबनी में दुकान चलाने वाले छोटू पंडित की दुमका में आग लगा दी। इससें दुकानदार को करीब 20 हजार का नुकसान हुआ। सीसीटीपी फुटेज के आधार पर नगर थाना की पुलिस ने राखाबनी निवासी नन्हें पाठक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मेसर्स सुभाष के नाम से दुकान चलाने वाले छोटू मिठाई के साथ अन्य सामान भी बेचते हैं। शाम को नन्हें उधार सामान लेने के लिए आया। दुकानदार द्वारा इंकार कर दिए के कारण दोनों में कहासुनी हुई और नन्हें परिणाम भुगतने की धमकी देकर चला गया। रात को किसी ने दुकान को आग के हवाले कर दिया। लपट निकलती देख दुकानदार ने स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाई। तब तक बीस हजार से अधिक का सामान जलकर राख हो चुका था। सूचना मिलने के बाद शनिवार को नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। इसी क्रम में दुकान के समीप लगा सीसीटीवी खंगाला तो उसमें नन्हें का चेहरा नजर आया।