पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Dhanbad
  • कुम्हार समाज का दुमका में 17 जून को होगा महाजुटान

कुम्हार समाज का दुमका में 17 जून को होगा महाजुटान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झारखंड प्रजापति कुम्हार समाज की जिलास्तरीय बैठक मंगलवार को किसान भवन में हुई। अध्यक्षता प्रह्लाद पंडित ने किया। बैठक में संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र महतो एवं माटी क्लब बोर्ड के सदस्य ईश्वर चंद्र प्रजापति, धनबाद के सदस्य महादेव कुम्हार उपस्थित थे। इस दौरान बैठक में संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया एवं जिला गठन को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। आगामी 17 जून को महासंघ द्वारा दुमका में आयोजित महाजुटान कार्यक्रम की सफलता पर गहन विचार-विमर्श किया गया तथा जामताड़ा जिला से महाजुटान कार्यक्रम में भारी संख्या में समाज के लोग भाग लेने का आह्वान किया गया। मौके पर प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र महतो ने कहा कि आठ मंडल प्रखंडों में झारखंड प्रजापति कुम्हार महासंघ के प्रखंड कमेटी का गठन करेंगे। जिसमें प्रखंड कमेटी के अध्यक्ष सहित ़़11 सदस्यों की कार्यकारी गठित की जाएगी। 15 मई से 1 जून तक सभी प्रखंड कमेटी का गठन कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि 17 जून को दुमका में आयोजित महाजुटान कार्यक्रम की सफलता को लेकर 6 जून को जामताड़ा में जिला सम्मेलन का आयोजन करने का निर्णय लिया गया है। इस सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक बेरमो योगेश्वर महतो, प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र महतो, माटी क्लब बोर्ड के सदस्य ईश्वर चंद्र प्रजापति भाग लेंगे। मौके पर रमेश पंडित, भागीरथ पंडित, किंकर पंडित, हराधन पंडित, गुरुपद पंडित, आयाहरि पंडित, राजीव रंजन पाल, जगन्नाथ पंडित, बादल पंडित, अबोध पंडित, तापस पंडित, कामदेव पंडित, संदीप पंडित, विष्णु पंडित, बिशु पंडित, अन्नाहरि पंडित, महादेव कुमार, सतीश कुमार पंडित सहित अन्य उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...