दूधकेबरा में 31 को जेवीएम करेगा आदिवासी सम्मेलन
बैठक में जानकारी देते झाविमो नेता।
सिटी रिपोर्टर|जामताड़ा
झारखंड विकास मोर्चा प्रखंड इकाई की बैठक मंगलवार को सिदो-कान्हो मोड़ गोपालपुर स्थित मैदान में की गई। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष बलदेव मुर्मू ने किया। बैठक में जिलाध्यक्ष प्राे. सुनिल कुमार हांसदा एवं केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य पुष्पा सोरेन उपस्थित थे। 31 मई को गोपालपुर के दुधकेबरा मैदान में झाविमो के आदिवासी सम्मेलन को सफल बनाने को लेकर चर्चा की गई। कार्यक्रम को ऐतिहासिक रूप देने के लिए 18 मई को दुमका रोड स्थित पटोदिया धर्मशाला में बैठक करने का निर्णय लिया गया। सभी पंचायत से पांच पांच कार्यकर्ताओं को भाग लेना है। बैठक में पार्टी सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी में शिरकत करेंगे। 31 मई को होनेवाले आदिवासी सम्मेलन को सफल बनाने के लिए जामताड़ा प्रखंड को 6 जोन में बांटा गया है। मौके पर पवन माजी, लालु हेम्ब्रम, सर्जन टुडू, रमेश बास्की, रवि हेम्ब्रम, साहेबलाल आदि थे।