पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Dhanbad
  • इंटर कॉपी जांच रहे शिक्षक से नोडल ऑफिसर ने छीना मोबाइल, हंगामा

इंटर कॉपी जांच रहे शिक्षक से नोडल ऑफिसर ने छीना मोबाइल, हंगामा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नेशनल स्कूल में मंगलवार को इंटर की गणित विषय की उत्तरपुस्तिका जांचने के क्रम में अवर सचिव के अभद्र व्यवहार पर परीक्षक भड़क गए और मूल्याकंन कार्य बंद उनके खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। परीक्षकों के आक्रोश को देखते हुए सचिव प्राचार्य कक्ष में आए। जैक अध्यक्ष व क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक अशोक शर्मा ने स्कूल आकर परीक्षकों के आक्रोश को समाप्त कराया। जिस कारण एक घंटे तक कॉपी जांचने का काम बंद रहा। शिक्षक बाहर आकर प्रदर्शन भी कर रहे थे।

बताया जाता है कि नेशनल स्कूल में अभी इंटर की पुस्तिका का मूल्यांकन चल रहा था। दोपहर को जैक द्वारा नियुक्त नोडल ऑफिसर सह स्कूली शिक्षा के अवर सचिव अरविंद कुमार सिंह निरीक्षण करने के लिए पहुंच गए। कक्ष में घुसने के साथ ही मोबाइल का प्रयोग कर रहे परीक्षकों से मोबाइल लेने का प्रयास किया। पहले से ही मूल्याकंन के दौरान मोबाइल के उपयोग पर रोक लगी है। मोबाइल लेने के क्रम में परीक्षक भड़क गए और सचिव के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। इसके बाद सारे शिक्षक मूल्यांकन कार्य छोड़कर कक्ष से बाहर निकल आए। एक शिक्षक मनोज जान हांसदा ने आरोप लगाते हुए कहा कि सचिव ने अभद्र व्यवहार करते हुए जाति सूचक गाली दी। मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। खबर मिलने पर जैक अध्यक्ष डॉ. अरविंद सिंह व क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक अशोक शर्मा भी पहुंच गए और परीक्षकों से बात की। परीक्षकों का कहना था कि नोडल ऑफिसर अगर फिर से यहां आए तो कोई भी शिक्षक मूल्यांकन कार्य नहीं करेगा। अशोक शर्मा ने कहा कि सचिव अकेले निरीक्षण करने के लिए नहीं आएंगे। समझाने पर परीक्षकों का गुस्सा शांत हुआ।

अवर सचिव अरविंद कुमार सिंह।

शिक्षकों ने कहा कहां ले जाएंगे मोबाइल

कापी जांचने वाले परीक्षकों का कहना था कि सभी लोग दूर दराज से आते हैं। परिवार व अन्य लोगों से जुड़े रहने के लिए मोबाइल जरूरी है। मूल्यांकन के दौरान मोबाइल के उपयोग पर पाबंदी है लेकिन रखने की कोई व्यवस्था भी नहीं है। अगर केंद्र अधीक्षक मोबाइल रखने की व्यवस्था कर देते तो किसी को कक्ष में मोबाइल लेकर आने की आवश्यकता ही नहीं होती। मूल्यांकन के दौरान स्विच आफ रखते हैं।

भास्कर न्यूज|दुमका

नेशनल स्कूल में मंगलवार को इंटर की गणित विषय की उत्तरपुस्तिका जांचने के क्रम में अवर सचिव के अभद्र व्यवहार पर परीक्षक भड़क गए और मूल्याकंन कार्य बंद उनके खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। परीक्षकों के आक्रोश को देखते हुए सचिव प्राचार्य कक्ष में आए। जैक अध्यक्ष व क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक अशोक शर्मा ने स्कूल आकर परीक्षकों के आक्रोश को समाप्त कराया। जिस कारण एक घंटे तक कॉपी जांचने का काम बंद रहा। शिक्षक बाहर आकर प्रदर्शन भी कर रहे थे।

बताया जाता है कि नेशनल स्कूल में अभी इंटर की पुस्तिका का मूल्यांकन चल रहा था। दोपहर को जैक द्वारा नियुक्त नोडल ऑफिसर सह स्कूली शिक्षा के अवर सचिव अरविंद कुमार सिंह निरीक्षण करने के लिए पहुंच गए। कक्ष में घुसने के साथ ही मोबाइल का प्रयोग कर रहे परीक्षकों से मोबाइल लेने का प्रयास किया। पहले से ही मूल्याकंन के दौरान मोबाइल के उपयोग पर रोक लगी है। मोबाइल लेने के क्रम में परीक्षक भड़क गए और सचिव के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। इसके बाद सारे शिक्षक मूल्यांकन कार्य छोड़कर कक्ष से बाहर निकल आए। एक शिक्षक मनोज जान हांसदा ने आरोप लगाते हुए कहा कि सचिव ने अभद्र व्यवहार करते हुए जाति सूचक गाली दी। मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। खबर मिलने पर जैक अध्यक्ष डॉ. अरविंद सिंह व क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक अशोक शर्मा भी पहुंच गए और परीक्षकों से बात की। परीक्षकों का कहना था कि नोडल ऑफिसर अगर फिर से यहां आए तो कोई भी शिक्षक मूल्यांकन कार्य नहीं करेगा। अशोक शर्मा ने कहा कि सचिव अकेले निरीक्षण करने के लिए नहीं आएंगे। समझाने पर परीक्षकों का गुस्सा शांत हुआ।

अवर सचिव के खिलाफ प्रदर्शन करते शिक्षक।

क्या कहते हैं अवर सचिव

निरीक्षण के दौरान कुछ परीक्षक मोबाइल का उपयोग कर रहे थे। मना करने पर भड़क गए और गलत आरोप लगाकर नारेबाजी करने लगे। जो भी आरोप लगाया गया है वह निराधार हैं। शिक्षक खामियों को छुपाने के लिए उन्हें निशाना बना रहे थे। नोडल ऑफिसर के नाते दुमका, जामताड़ा व देवघर में मूल्यांकन की जांच का दायित्व है।” अरविंद कुमार सिंह, अवर सचिव सह नोडल ऑफिसर

खबरें और भी हैं...