पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Dhanbad
  • ट्रक के धक्के से साइकिल सवार मजदूर की मौत के बाद हंगामा, 4 घंटे रोड जाम

ट्रक के धक्के से साइकिल सवार मजदूर की मौत के बाद हंगामा, 4 घंटे रोड जाम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर के दुधानी ब्रिज के समीप मंगलवार की सुबह ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार मजदूर ढेना किस्कू की मौत हो गई। वह जामा के टेपरा दुधानी गांव का रहने वाला था। हादसे से नाराज लोगों ने चार घंटे के लिए दुमका-देवघर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया।

जाम लगाने वालों ने कुछ राहगीरों के साथ मारपीट भी कर दी। हालांकि दस हजार की सहायता मिलने के बाद जाम हटा लिया गया। जानकारी के अनुसार ढेना एक साथी के साथ साइकिल से मजदूरी करने के लिए दुमका आ रहा था। ब्रिज के पास ही पीछे से आ रहे खाली ट्रक ने साइकिल में ठोकर मार दी। हादसे में मौके पर ही ढेना की मौत हो गई, जबकि साथी बाल-बाल बच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने भाग रहे ट्रक को पकड़ा लेकिन चालक भाग निकला।

हादसे से नाराज लोगों ने मुआवजा व घटनास्थल पर यातायात पुलिस नियुक्ति की मांग को लेकर सुबह आठ बजे दुमका-देवघर मार्ग को जाम कर दिया। जाम का नेतृत्व स्थानीय लोग ही कर रहे थे। सूचना मिलने के बाद नगर थाना के निरीक्षक देवव्रत पोददार, एसआइ रामचरित्र पाल व मुफस्सिल के शशि कांत ठाकुर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन कोई भी बात सुनने के लिए तैयार नहीं हुआ। शराब के नशे में धुत लोग आने जाने वालों के साथ कई बार उलझे। निकलने के प्रयास में एक बाइक सवार की पिटायी भी कर दी। पुलिस से सूचना मिलने के बाद सदर अंचल के प्रभारी सीओ आलोक वरण मौके पर पहुंचे और परिजन को दस हजार की सहायता देकर जाम हटवाया। मृतक अपने पीछे मां पिता के अलावा प|ी व चार बच्चे छोड़ गया।

हादसे में बाइक सवार तीन युवक घायल

दुमका। सरैयाहाट थाना क्षेत्र के एनएच 133 सड़क स्थित भलुआ मोड़ के निकट मंगलवार को सड़क दुर्घटना में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने सभी को इलाज हेतु सरैयाहाट सीएचसी में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया। घायल युवक अनिल मुर्मू, सुनीराम मुर्मू व टेलोस्पर मुर्मू जरमुंडी थाना के रतनपुर गांव के रहने वाले हैं। तीनों युवक एक बाइक से सरैयाहाट की ओर जा रहे थे। शराब पिए होने के कारण मोड़ के निकट बाइक अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गयी। पुलिस ने बाइक को जब्त कर लिया है।

खबरें और भी हैं...