पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पावर हाउस के ट्रांसफार्मर से तेल लीक होने पर 24 घंटे से बिजली गुल

पावर हाउस के ट्रांसफार्मर से तेल लीक होने पर 24 घंटे से बिजली गुल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डुमरी| डुमरी प्रखंड के बेरी पावर हाउस के पावर ट्रांसफार्मर से तेल लीक होने कारण प्रखंड 24 घंटे से बिजली गुल है। गर्मी में बिजली नहीं होने के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। बिजली नहीं रहने से बीएसएनएल भी बाधित है। डुमरी प्रखंड में एक मात्र नेटवर्क है। जिससे नहीं रहने से डुमरी प्रखंड के ग्रामीणों के लिए भारी समस्या उत्पन्न हो गई है। इस संबंध में पावर हाउस कर्मी फिरदौस अंसारी ने बताया कि पावर ट्रांसफार्मर का तेल लीक हो रहा है। एमआरटी की टीम मंगलवार को आएगी और मरम्मत करेगी। मरम्मत होने के बाद बिजली आपूर्ति सुचारू होगी।

खबरें और भी हैं...