पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जंगली हाथियों ने पांच घरों को किया ध्वस्त

जंगली हाथियों ने पांच घरों को किया ध्वस्त

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डुमरी प्रखंड के कटइटोली, टांगरडीह व कटारी गांव में जंगली हाथी ने सोमवार की रात लगभग एक से 3 बजे के बीच जमकर उत्पात मचाया है। कटइटोली गांव के केश्वर सिंह का मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। ईश्वर साय के घर को भी हाथी ने क्षतिग्रस्त कर दिया। वहीं केंद्रीय मंत्री सुदर्शन भगत के पैतृक गांव टांगरडीह में भी गजराज ने बीरबल भगत एवं बीरु भगत के घर को भी नुकसान पहुंचाया।

परिवार के लोग अपने घर के कमरे में दुबक कर व भागकर जान बचाई। वहीं कटारी गांव के विजय नगेशिया के घर को भी नुकसान पहुंचा है। मौके पर वन विभाग के वनपाल राम सहाय नायक एवं नेल्सन अइन्द ने अपने टीम के साथ पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

ग्रामीणों ने बताया कि हाथी बरवेनगर के समीप के जंगल से निकलकर कटइटोली व टांगरडीह होते हुए कटारी में उत्पात मचाकर बन्दूवा नवगाई की ओर प्रस्थान कर गया। जिसका बाद में कोई पता नहीं चल पाया है। पीड़ित लोगों सीओ व वन विभाग के अधिकारियों को आवेदन देकर उचित मुआवजा की मांग की है।

खबरें और भी हैं...