पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कलश यात्रा से टांगीनाथ धाम में रुद्राभिषेक यज्ञ शुरू

कलश यात्रा से टांगीनाथ धाम में रुद्राभिषेक यज्ञ शुरू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाबा टांगीनाथ धाम में अक्षय तृतीया पर तीन दिवसीय श्री शिव पूजन रुद्राभिषेक महायज्ञ अनुष्ठान मंत्रोच्चार के साथ किया गया। इससे पहले भक्त कलश यात्रा निकाल कर उत्तरवाहिनी बासा नदी से जल उठाकर लगभग चार किलोमीटर पैदल चलकर बाबाधाम पहुंचे। विभिन्न स्थलों से पधारे आचार्यों एवं पुरोहितों के मार्गदर्शन में विधिवत अनुष्ठान व पूजा अर्चना प्रारंभ किया गया। बाबा टांगीनाथ धाम जिले का प्रसिद्ध तीर्थस्थल है। जहां विश्व स्तरीय प्राकृतिक धरोहर भगवान परशुराम का अक्षय त्रिशूल, कई सिद्ध शिवलिंग, शिव एवं मां भगवती के मंदिर समेत विभिन्न देवी-देवताओं की प्रतिमाएं व नवग्रह का प्राचीन मंदिर हैं। बाबा टांगीनाथधाम में पूजा करने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु आते हैं। जिसकी देख-रेख के लिए बाबा टांगीनाथ धाम विकास समिति के सदस्य तत्पर रहते है। समिति के पदाधिकारियों ने भक्तों से तीन दिवसीय अनुष्ठान में भाग लेने की अपील की है। कलश यात्रा के बाद मंडप प्रवेश, वेदी निर्माण, गणेश-गौरी पूजन, पंचांग पूजन, संध्या आरती और भंडारे का भी आयोजन किया गया। यज्ञ पूजन सर्वेश पाठक, मुरारी पाठक, धीरज पाठक व शशांक पांडेय आदि ने कराया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विश्व हिन्दू परिषद के झारखंड प्रदेश प्रमुख संत सत्यनारायण चंडी जी महाराज समेत काफी की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

उत्तरवाहिनी बासा नदी से जल उठाकर लगभग चार किलोमीटर पैदल चलकर बाबाधाम पहुंचे भक्त

कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु।

डुमरी में शिव मंदिर का निर्माण कार्य शुरू

डुमरी | डुमरी समाज की ओर से डुमरी बासा नदी श्मशान घाट के पास अर्ध निर्मित शिव मंदिर का निर्माण कार्य पूरा कराने की शुरुआत बुधवार को पूजा कर की गई। पूजा-पाठ बसंत बैगा ने कराया। कार्य की शुरुआत सुभाष ठाकुर, विजय केशरी, राजेश केशरी, अमित सिंह, पंकज साहू और गोपाल साहू ने कराई। मंदिर का निर्माण पूरे गांव के लोगों के सहयोग से किया जा रहा है। यह जानकारी सुभाष ठाकुर ने दी।

खबरें और भी हैं...