थाना प्रभारी ने किया प्याऊ का उद्घाटन
डुमरी | डुमरी थाना परिसर में मंगलवार को थाना प्रभारी चक्रवर्ती राम ने प्याऊ का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम को देखते आमजनों के लिए प्याऊ की व्यवस्था की गई है। जिससे आते-जाते राहगीरों को गर्मी में ठंडा पानी मिल सके। इस मौके पर डंबर बहादुर थापा, सुनील हेम्ब्रोम , प्रमोद गुप्ता समेत पुलिस जवान और विद्यार्थी उपस्थित थे।