पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लुकुइया टीम ने डुमरी को 9 विकेट से हराया

लुकुइया टीम ने डुमरी को 9 विकेट से हराया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिरसा स्पोर्टिंग क्लब बेलगाय की ओर से रविवार को डे-नाईट क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला बेलगाय फुटबॉल ग्राउंड में खेला गया । फाइनल मुकाबले में अड़वारा पंचायत के लुकुइया की टीम डुमरी को 9 विकेट से हराकर क्रिकेट टूर्नामेंट की विजेता बनी। उपविजेता डुमरी की टीम को 6 हजार नकद और कप व मेडल तथा विजेता टीम लुकुइया को 10 हजार नकद और कप तथा मेडल देकर सम्मानित किया गया। मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार डुमरी टीम के खिलाड़ी डंपी कुमार मंडल ताथा मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मनीष कुमार लुकुइया टीम को दिया गया। आडवाडा मुखिया लालजीत मरांडी तथा समाजसेवी छोटन प्रसाद छात्र ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि क्रिकेट टूर्नामेंट आज के दौर में युवाओं के लिए पहली पसंद है। इस क्षेत्र में शोहरत और दौलत दोनों हासिल करने की गुंजाइश है। मगर जुनूनी तौर पर खेल की भावना के साथ बेहतर क्रिकेटर के मार्गदर्शन में क्रिकेट टूर्नामेंट खेलने की जरूरत है। निर्णायक की भूमिका सुखदेव महतो, प्रकाश कुमार तथा रंजीत सिंह ने निभाई, कमेंट्री दिलीप कुमार बर्नवाल कर रहे थे। किरण क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन बिरसा स्पोर्टिंग क्लब बेलगाय द्वारा आयोजित था। क्लब के अध्यक्ष कृष्णा हेंब्रम, उपाध्यक्ष प्रकाश कुमार महतो, सचिव, फौजी महतो, उप सचिव योगेंद्र मुर्मू तथा कोषाध्यक्ष हिरालाल बेसरा के मार्गदर्शन में मैच खेला गया। मैच देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद थे।

बिरसा स्पोर्टिंग क्लब बेलगाय की ओर से डे नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में दिखा रोचक मुकाबला

पुरस्कार लेते खिलाड़ी और अन्य।

खबरें और भी हैं...