पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डुमरी विधायक ने दो तालाबों के जीर्णोद्धार का किया शिलान्यास

डुमरी विधायक ने दो तालाबों के जीर्णोद्धार का किया शिलान्यास

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तालाब जीर्णोद्धार का शिलान्यास करते विधायक।

भास्कर न्यूज | डुमरी

डुमरी विधायक जगरनाथ महतो ने रविवार को प्रखंड के कल्हाबार और चंदनाडीह में लगभग पचास लाख रुपए की लागत से होने वाले दो तालाबों के जीर्णोद्धार का शिलान्यास किया। कल्हाबार में 16 लाख, 41 हजार और चंदनाडीह में 37 लाख की लागत से होने वाले इन तालाबों का जीर्णोद्धार भूमि संरक्षण विभाग द्वारा की जा रही है। इस मौके पर विधायक महतो ने कहा कि डुमरी प्रखंड में तालाबों का निर्माण और पुराने तालाबों का जीर्णोद्धार बेहद जरूरी है। तालाबों का निर्माण और जीर्णोद्धार से एक ओर सिंचाई के साधनों का विकास होगा वहीं जल संरक्षण होने से पेयजल की समस्या का भी समाधान होगा। इस मौके पर जिला परिषद सदस्य भोला सिंह, यदु महतो, मुखिया मुनेश्वरी देवी, शंभू शरण महतो, डिलो महतो, कमल किशोर महतो, श्रवण कुमार, अजय महतो, चंदन महतो, ताहिर अंसारी, अरविन्द कुमार आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...