डुमरी | लक्ष्मणटुण्डा पंचायत समिति सदस्य सुनीता देवी ने प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री को पत्र लिख कर डुमरी प्रखंड में सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था में व्याप्त अनियमितता की शिकायत करते हुए सुधार की मांग की है। दिए गए पत्र में पंचायत समिति सदस्य ने लिखा है कि प्रखंड में रेफरल अस्पताल सहित 14 प्राथमिक स्वास्थ्य उपकेन्द्र और 2 स्वास्थ्य केन्द्र हैं। सभी प्राथमिक स्वास्थ्य उपकेन्द्रों में वर्षों से ताला बंद है। वहीं स्वास्थ्य उपकेन्द्र मापदण्डों के अनुसार नहीं चल रहे हैं। डुमरी रेफरल अस्पताल में आठ चिकित्सक पदस्थापित हैं। अस्पताल में पदस्थापित चिकित्सक अस्पताल में कम, निजी क्लीनिक में ज्यादा समय देते हैं। मापदंडों के विरुद्ध ये निजी क्लीनिक अस्पताल परिसर के सौ मीटर के दायरे के अंदर चला रहे हैं। उपकेन्द्रों को संचालित करने की मांग कई बार डीसी और सिविल सर्जन से की गई परंतु कोई सुधार नहीं हुआ।