डुमरी | भारत पेंशनर्स समाज डुमरी इकाई की बैठक गुरुवार को बेसिक स्कूल डुमरी के प्रांगण में हुई। अध्यक्षता मोतीलाल राम ने की। बैठक में पेंशनरों के समक्ष आने वाली परेशानी और उसके समाधान पर विस्तार से चर्चा की और इसके समाधान के लिए कई निर्णय लिए गए। बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर बैंक आॅफ इंडिया इसरी बाजार शाखा के प्रबंधक का पेंशनरों के प्रति असहयोगात्मक रवैये की शिकायत जोनल मैनेजर बोकारो से करने, महालेखाकार रांची द्वारा 01 जनवरी 2006 के पूर्व सेवानिवृत्त पेंशनरों के संबंध में निर्गत पत्र की प्रतिलिपि इलाहाबाद बैंक डुमरी शाखा को देने और शाखा की ओर से कोई कार्रवाई नहीं करने पर बैंक के जोनल मैनेजर से मिलने, कार्यरत सरकारी कार्मचारियों की तरह पेंशनरों को भी एक हजार चिकित्सा भता देने की मांग को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री को अनुरोध पत्र भेजने का निर्णय लिया गया। मौके पर राधेशयाम भगत, जयलाल महतो, गनोरीराम, चोलाराम महतो, मेघलाल राम, विश्वनाथ महतो आदि थे।