डुमरी | निमियाघाट थाना क्षेत्र के गलागी मोड़ के समीप जीटी रोड पर शुक्रवार की शाम दो बाइक के बीच हुई टक्कर में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को डुमरी रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद घायल को धनबाद रेफर कर दिया गया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि जामतारा निवासी प्रसादी महतो बाइक से गलागी जा रहा था। इसी क्रम में आ रही एक अन्य बाइक से उसके बाइक टक्कर हो गई ।