डुमरी | डुमरी प्रखंड कार्यालय सह अंचल कार्यालय परिसर स्थित पंचायत समिति भवन में बीडीओ राहुल देव ने शुक्रवार को प्रखंड में चल रहे विकास योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक की। बैठक में बीपीओ, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता सहित पंचायत स्वयं सेवक, पंचायत सेवक, ग्राम रोजगार सेवक, जन सेवक उपस्थित थे। बैठक में मुख्य रूप से प्रधान मंत्री आवास योजना, इंदिरा आवास योजना के निर्माण, मनरेगा सहित विकास योजनाओं से जुड़े अन्य बिन्दुओं की विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक में बीडीओ श्री देव ने सभी पंचायतों के पंचायत सचिवों को पीएम आवास योजना और अधूरे पड़े इंदिरा आवास योजना को शीघ्र पुरा करने, मनरेगा के तहत प्रत्येक पंचायत में एक सौ लोगों को रोजगार देने का निर्देश दिया।