डुमरी | मधुबन थाना क्षेत्र के धावाटांड़ के समीप डुमरी-गिरिडीह पथ पर शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए डुमरी रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद एक घायल को धनबाद रेफर कर दिया गया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि धावाटांड़ निवासी सुरज कुमार मुंडा और संतोष मुंडा बाइक से डुमरी की ओर जा रहा था। इसी क्रम में धावाटांड़ के समीप बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में बाइक में सवार दोनों लोग घायल हो गए।