पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डुमरी में दो सड़क हादसों में दो लोग हुए घायल

डुमरी में दो सड़क हादसों में दो लोग हुए घायल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डुमरी प्रखंड के दो अलग-अलग स्थानों पर सोमवार की शाम हुई दो सड़क दुर्घटनाओं में दो लोग घायल हो गए। घायलों में से एक को निजी क्लीनिक में प्राथमिक उपचार के बाद धनबाद रेफर कर दिया गया। जबकि एक घायल का इलाज डुमरी रेफरल अस्पताल में किया गया। पहली घटना डुमरी थाना क्षेत्र के जामतारा स्थित रेलवे ओवरब्रिज पर हुआ। बताया जाता है कि देवघर निवासी राजमणी सिंह बाइक से फुसरो से देवघर जा रहा था। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर ब्रिज के रैलिंग से जा टकराई। इस दुर्घटना में राजमणी सिंह घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे इलाज के लिए डुमरी रेफरल अस्पताल पहुंचाया जहां उसका इलाज किया गया। दूसरी घटना निमियाघाट थाना क्षेत्र के डुमरी-इसरी बस पड़ाव के समीप हुआ। दोनों घायलों का इलाज चल रहा है।

खबरें और भी हैं...