भेदभाव भूलकर बच्चों को शिक्षित बनाएं लोग
आदिवासी शक्ति स्वायत्तशासी विवि निर्माण समिति की बैठक
भास्कर न्यूज| डुमरी
डुमरी पंचायत के आम बगीचा में आदिवासी शक्ति स्वायत्तशासी विश्वविद्यालय निर्माण समिति की बैठक विधायक शिवशंकर उरांव की अगुवाई में हुई। विधायक ने कहा कि झारखंड छत्तीसगढ़ के सीमा क्षेत्र में आदिवासी शक्ति स्वायत्तशासी विश्वविद्यालय निर्माण को लेकर मांझाटोली में अंतरराष्ट्रीय जन सांस्कृतिक समागम समारोह का आयोजन किया जाता है। लोगों का सहयोग मिलने पर नवंबर में होने वाले उक्त जतरा कार्यक्रम में प्रधानमंत्री को आमंत्रित करने का प्रयास किया जाएगा । लोग भेदभाव को भुलाकर बच्चों की पढ़ाई के प्रति जागरूकता दिखाएं, तो केंद्र सरकार क्षेत्र के विकास के लिए विश्वविद्यालय खोलने की सहमति प्रदान करेगी। जिससे हमारे बच्चे भी अच्छे विद्यालयों में शिक्षा ग्रहण कर मुकाम हासिल कर सकेंगे। इसके लिए गांव-गांव में सांस्कृतिक गीत संगीत, नाच गान का नियमित आयोजन होना चाहिए। इस मौके पर राजेन्द्र जायसवाल, भाजपा महावीर यादव, अखलु भगत, शंकर भगत, सत्येंद्र भगत, सुखराम नायक, बीरेन्द्र भगत, अन्नपूर्णा देवी, विभा कुमारी, मंजू देवी एवं ग्रामीण उपस्थित थे।