अवैध पार्किंग में खड़े वाहनों का काटा चालान
डुमरी | निमियाघाट पुलिस ने बुधवार को इसरी बाजार में अवैध पार्किंग के आरोप में नौ मोटरसाइकिलों का चालान काटा। ज्ञात हो कि निमियाघाट पुलिस इसरी बाजार में लगने वाले ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने के लिए विगत दो सप्ताह से सड़क के किनारे अवैध पार्किंग में खड़े वाहनों का एक अभियान चला कर चालान काट रही है। इसी अभियान के तहत बुधवार को पुलिस ने नौ मोटरसाइकिलों का चालान काटा। इधर पुलिस द्वारा अवैध पार्किंग के आरोप में वाहनों का चालान काटे जाने से लोगों में असंतोष है।