डुमरी | भाजयुमो के गिरिडीह जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार ने नगरी पंचायत के रतीडीह में सौ केवीए के ट्रांसफॉर्मर का उद्घाटन किया। उक्त गांव में विगत दस दिनों से ट्रांसफॉर्मर जला हुआ था। जिससे छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों को परेशानी हो रही थी। मौके पर जिला उपाध्यक्ष ने कहा कि केन्द्र और राज्य की भाजपा सरकार ने आम लोगों के कल्याण के लिए कई योजनाएं चला रखी है। गांवों का विद्युतीकरण के साथ-साथ गरीबों को मुफ्त में बिजली क्नेक्शन दिया जा रहा है। पहले जला हुआ ट्रांसफॉर्मर बदलने में महीनों लग जाते थे। परंतु भाजपा की सरकार में 24 से 48 घंटे के अंदर ट्रांसफॉर्मर बदला जा रहा है। इस मौके पर किशोरी रविदास, परमेश्वर नायक, ऋषिकेश चौधरी, कैलाश रविदास, गोविंद प्रसाद, सुनील मांझी, सोना नायक आदि उपस्थित थे।