पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डुमरी | पाक फायरिंग में शहीद जवान पालगंज निवासी सीताराम

डुमरी | पाक फायरिंग में शहीद जवान पालगंज निवासी सीताराम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डुमरी | पाक फायरिंग में शहीद जवान पालगंज निवासी सीताराम उपाध्याय के शव के अंतिम दर्शन के लिए शनिवार को डुमरी मोड़ में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोग शहीद के शव का एक झलक पाने के लिए बैचेन थे। शहीद जवान सीताराम उपाध्याय का शव को शनिवार को रांची हवाई अड्‌डे से बीएसएफ के वाहन से उनके पैतृक आवास पालगंज ले जाया गया। इस दौरान डुमरी मोड़ में शव लदे वाहन को कुछ देर के लिए रोका गया। वाहन रूकते ही लोगों की भीड़ शहीद के शव के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ पड़े। शहीद सीताराम उपाध्याय का शव ताबुत में रखा हुआ था। रांची से बीएसएफ के वाहन द्वारा शव को पालगंज ले जाने की सूचना पर आज पालगंज, पीरटांड़ सहित इसके आसपास के गांवों के सैकड़ों लोग डुमरी मोड़ पहुंचे थे। इस दौरान डुमरी और जामतारा के दर्जनों लोग भी उपस्थित थे। लोगों के हाथों में तिरंगा था और वे जब तक सूरज चांद रहेगा सीताराम उपाध्याय तेरा नाम रहेगा, बंदे मातरम, भारत माता की जय, पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगा रहे थे। शहीद का शव लदा वाहन डुमरी मोड़ में कुछ देर रूकने के बाद शहीद के पैतृक आवास पालगंज के लिए निकल गया। वाहन के साथ-साथ सैकड़ों लोग चल रहे थे।

खबरें और भी हैं...