बगोदर में चालाक के घर के पास से बोलेरो की चोरी
बगोदर | मंगलवार रात विवेक नगर से बोलेरो की चोरी कर ली गई । बताया जाता है कि बोलेरो चालक के घर के बाहर खड़ी थी । घर के बाहर से चोर बोलेरो लेकर डुमरी की ओर भाग निकले ।घटना के बाबत वाहन मालिक ने बगोदर थाने को सूचना दे दी है । बताया जाता है कि बगोदर थाना क्षेत्र के सरिया रोड विवेकनगर से बोलेरो पिकअप वाहन की चोरी मंगलवार की रात चोरों द्वारा कर ली गई।