कर्नाटक विस में भाजपा की जीत पर मनाया जश्न
पटाखा फोड़ जश्न मनाते भाजपाई।
भास्कर न्यूज | डुमरी
कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भाजपा की भारी जीत की खुशी में मंगलवार को प्रखंड के भाजपाइयों ने पटाखे फोड़े और मिठाइयां बांटी। इस दौरान इसरी स्थित पार्टी कार्यालय के समीप सांसद प्रतिनिधि प्रदीप जैन, रांगामाटी में प्रदीप साहु, डुमरी चौक में सांसद प्रतिनिधि प्रशांत जायसवाल के नेतृत्व में भाजपाइयों ने खुशी में मिठाइयां बांटी और पटाखे फोड़े। इस मौके पर भाजपा नेताओं ने कहा कि कर्नाटक में भाजपा की जीत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देश में किए जा रहे आर्थिक सुधार, कल्याणकारी कार्यों सहित देश की आंतरिक सुरक्षा को मजबूती प्रदान करने और विदेशों में भारत को मजबूत आधार देने की जीत है। इस मौके पर प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष लालमोहन महतो, भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र साव, ओबीसी मोर्चा के कार्यसमिति सदस्य चंद्रिका पंडित, ऋषिकेष चौधरी, दुखी मंडल, दीपक माथुर, रविकांत पांडेय, सुरेन्द्र महतो, भुनेश्वर यादव, मोहन कुमार महतो आदि उपस्थित थे।