पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विधायक ने चार अतिरिक्त कमरों के विद्यालय भवन का किया शिलान्यास

विधायक ने चार अतिरिक्त कमरों के विद्यालय भवन का किया शिलान्यास

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डुमरी विधायक जगरनाथ महतो ने मंगलवार को कस्तूरबा बालिका विद्यालय डुमरी के परिसर में चार कमरा के विद्यालय भवन निर्माण का शिलान्यास किया। जिला योजना अनाबद्ध निधि की लगभग 30 लाख की राशि से बनने वाले इस विद्यालय भवन का निर्माण एनआरईपी की ओर से करवायी जा रही है।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि डुमरी विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए वे कृतसंकल्प हैं। कुलगो में आईटीआई, मंझलाडीह में इंटर काॅलेज, झारखंड काॅलेज में कई भवनों का निर्माण आदि प्रमुख है। इस मौके पर पूर्व मुखिया राजकुमार महतो, बीईईओ चन्द्रशेखर भारती, कामेश्वर महतो, वार्डेन रंजीता कुमारी, जलपाई सोय, यदु महतो, डेगलाल महतो, समसुद्दीन अंसारी, मृत्युंजय कुमार आदि उपस्थित थे।

शिलान्यास करते डुमरी विधायक।

खबरें और भी हैं...