ओवरएज स्टूडेंट्स व ओपन स्कूल अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड रोके
डूंगरपुर | सीबीएसई ने नीट के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। ओवरएज, ओपन स्कूलिंग अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड रोक दिए हैं।
दिल्ली हाईकोर्ट में मंगलवार को भी पात्रता को लेकर बहस जारी रही। अब 24 अप्रैल को सुनवाई होगी। एग्जाम 6 मई को होगा। नीट के एडमिट कार्ड में दिए गए निर्देश में स्पष्ट किया गया है कि इस साल भी ड्रेस कोड रहेगा। दो स्लॉट में एग्जामिनेशन हॉल में एंट्री मिलेगी। पहला स्लॉट सुबह साढ़े 7 से साढ़े 8 बजे तक व दूसरा साढ़े 8 से साढ़े 9 बजे तक रहेगा। स्टूडेंट्स को सेंटर पर एडमिट कार्ड के साथ सिर्फ पासपोर्ट साइज की फोटो ही ले जानी होगी। यह फोटो अटेंडेंस शीट पर लगानी होगी।